शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
- महिला समेत तीन के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जब पीड़िता ने उससे शादी करने के लिए क हा कि आरोपी ने जातिसूचक शब्द भी कहे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो नामजद युवक व उनकी एक महिला साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि एक युवती गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करती है और रोजाना बस से घर आती जाती थी।इसी दौरान उसकी योगेंद्र नाम के युवक से दोस्ती हो गई। युवती का आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि नवंबर माह 2018 में गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित रेड लाइट बस स्टॉप पर सवारी का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान एक कार आकर रुकी। जिसमें दो युवक व एक युवती सवार थी और उन्होंने कहा कि वह भी पलवल जा रहे है। कार में पहले से ही महिला को सवार देख पीड़िता कार में बैठ गई। कार सवारों ने पीड़िता से कहा कि वह रोजाना गुरुग्राम आते-जाते हैं। वह चाहे तो उनके साथ आ सकती है। इसके बाद पीड़िता की कार सवार योगेंद्र से दोस्ती हो गई। योगेंद्र ने पीड़िता से शादी कर लेने की बात कही थी। जबकि योगेंद्र पहले से शादीशुदा है। पीड़िता ने योगेंद्र व उसके साथी श्यामवीर व महिला साथी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।