बाइक सवार से नकदी लूटकर फरार
पलवल। आरएमसी मिक्चर प्लांट में लेवर का कार्य करने वाले बाइक सवार व्यक्ति से बाइक पर आए नकाबपोश लुटेरे हजारों रुपये की नकदी को लूटकर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी रामकरण के अनुसार गांव जटोली (हसनपुर) विकास ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह गदपुरी स्थित मंगला आरएमसी मिक्चर प्लांट पर लेवर का कार्य करता है। प्रतिदिन की तरह पीड़ित गत दो सितंबर को प्लांट से पेमेंट लेकर अपने घर जा रहे था। जब वह गांव दिघोट से थोड़ा आगे पहुंचा तो बाइक पर दो अज्ञात युवक आए जिन्होंने मुंड पर कपड़ा बांधा हुआ था और पीड़ित से 40 हजार 500 रुपये की नगदी को लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।