फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल गैंग के बदमाश अमित डागर के साथियों की शिनाख्त को महेशपुर पहुंची राजस्थान पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कौशल गैंग के बदमाश अमित डागर ने अब जेल के अंदर बैठकर ही गैंग चलाना शुरू कर दिया है। उसके द्वारा पिछले दिनों भिवाड़ी में ही एक स्क्रैप के गोदाम पर फायरिंग कर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मंगवाई गई। जिसे लेकर राजस्थान पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। राजस्थान पुलिस ने जहां अमित डागर को दिल्ली स्थित मंडोली जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, वहीं राजस्थान पुलिस ने अमित डागर के घर पलवल के गांव महेशपुर में भी आकर उसके परिजनों से उसके बारे में पूरी जानकारी जुटाने का प्रयास किया। राजस्थान पुलिस की यह कार्रवाई पलवल जिला पुलिस से भी गुप्त रखी गई थी। पुलिस टीम ने यहां अमित डागर के साथ रहने वालों की भी शिनाख्त करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस टीम में आए एक पुलिस कर्मी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अमित डागर आजकल दिल्ली मंडोली जेल में बंद है। जेल में बंद रहते हुए ही उसने अपना गैंग बनाना शुरू कर दिया है। उसके गैंग में शामिल बदमाश उसके इशारे पर राजस्थान में व्यापारियों से रंगदारी मांग रहे हैं। उसने बताया कि इसके अलावा फायरिंग कर व्यापारियों व उद्योगपतियों में डर बैठाया जा रहा है। उसके साथियों की शिनाख्त के चलते ही वे अमित डागर के गांव महेशपुर में आए हैं।
बता दें कि अमित डागर कौशल गैंग का सबसे बड़ा बदमाश हैं। कौशल के बाद गैंग को अमित डागर ही संचालन करता है। पलवल के गांव महेशपुर के इस बदमाश अमित डागर के ऊपर करीब10 हत्या तथा लूटपाट, डकैती के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह हत्या और लूटपाट के मामले में दिल्ली स्थित मंडोली की जेल में बंद है। उसके इशारे पर ही भिवाड़ी में फिरौती मांगने की कई वारदातें कराई जा चुकी हैं। राजस्थान से आए उक्त पुलिस कर्मी ने बताया कि सूचना मिली है कि अमित डागर फरीदाबाद, पलवल व गुरुग्राम के भी कई उद्योगपतियों को फिरौती के लिए धमकी दिलवा चुका है। इस बारे में जब पलवल पुलिस से संपर्क कर राजस्थान पुलिस की कार्रवाई की जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो बताया गया कि राजस्थान भिवाड़ी से आई पुलिस की कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------अनूप पाराशर-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें