फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिगम्बर हत्याकांड में पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। गांव गहलब में शुक्रवार रात को अल्लिका निवासी 22 वर्षीय दिगंबर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस पांच दिन बाद भी आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। इस हत्याकांड में 18 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बहीन थाना प्रभारी दुर्गाप्रसाद ने बताया कि इस मामले में सभी नामजद आरोपी फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। हत्याकांड के समय रात्रि को घटनास्थल पर कितने मोबाइल सक्रिय थे, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस बीच एसपी दीपक गहलावत ने इस मामले की जांच में जिला डिटेक्टिव स्टाफ को भी शामिल कर दिया है। स्टाफ के इंचार्ज विश्व गौरव इस मामले की जांच करेंगे। इस बारे में हथीन के डीएसपी रतनदीप बाली ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस हत्याकांड में दिगंबर के चचेरे भाई सौरभ ने अल्लिका ग्राम के पूर्व सरपंच महेंद्र, विक्की उर्फ विकास, राहुल, होशियार, अमित भूपेंद्र ,लोकेश सागर एवं शक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें