फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वो मैं नहीं': पाकिस्तानी जासूस की गिरफ्तारी पर पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम की सफाई, जानें क्या कहा

Sat, 11 Oct 2025 08:18 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पलवल

सार

पाकिस्तान को गोपनीय सूचनाएं भेजने के आरोपी यूट्यूबर वसीम अकरम की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेटर वसीम अकरम की तस्वीरों का दुरुपयोग हुआ। क्रिकेटर ने वीडियो जारी कर इसे गैर-कानूनी और गैर-जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान को गोपनीय सूचनाएं भेजने के आरोप में गिरफ्तार किए गए यू-ट्यूबर वसीम अकरम से जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस खबर के साथ कुछ लोग पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम की तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने वीडियो जारी कर इसे गैर कानूनी बताया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने सफाई देने हुए वीडियो जारी किया है। पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान ने कहा है कि भारत में जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है, जिसका नाम वसीम अकरम है।
विज्ञापन

कुछ न्यूज चैनल मेरी तस्वीर लगाकर यह बता रहे हैं कि वह मैं हूं, जो पूरी तरह गलत है। पूर्व खिलाड़ी ने मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया यूजर्स को फटकार लगाते हुए कहा कि बिना जांच-पड़ताल के किसी की भी फोटो या पहचान का इस्तेमाल करना गैर-जिम्मेदारी है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, गिरफ्तार वसीम अकरम कोट गांव का रहने वाला है और उसका एक यूट्यूब चैनल था, जिस पर वह मेवात क्षेत्र के इतिहास से जुड़ी जानकारियां साझा करता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें