पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने सफाई देने हुए वीडियो जारी किया है। पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान ने कहा है कि भारत में जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है, जिसका नाम वसीम अकरम है।
कुछ न्यूज चैनल मेरी तस्वीर लगाकर यह बता रहे हैं कि वह मैं हूं, जो पूरी तरह गलत है। पूर्व खिलाड़ी ने मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया यूजर्स को फटकार लगाते हुए कहा कि बिना जांच-पड़ताल के किसी की भी फोटो या पहचान का इस्तेमाल करना गैर-जिम्मेदारी है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, गिरफ्तार वसीम अकरम कोट गांव का रहने वाला है और उसका एक यूट्यूब चैनल था, जिस पर वह मेवात क्षेत्र के इतिहास से जुड़ी जानकारियां साझा करता था।