फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 28 और लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 28 और लोग संक्रमित
विज्ञापन

पलवल। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में मंगलवार को 28 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है, जबकि 14 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब मरीजों की संख्या जहां 554 हो गई है, वहीं ठीक होने वालों की संख्या अब 409 हो गई है। जिले में अब 127 मरीज उपचाराधीन हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि सर्विलांस पर 10,688 लोग आ चुके हैं। इनमें से 8,083 लोगों की 28 दिन की सर्विलांस अवधि पूर्ण हो चुकी है और 2605 लोग अब भी सर्विलांस पर हैं। 44 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है। 10,633 नमूनों में से 10,053 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने बताया कि हमारे पास लगातार दूसरे प्रदेशों से काफी लोग आ रहे हैं। लगातार उनकी स्क्रीनिंग जारी है। उन्होंने कहा कि किसी को भी अपने आस-पास संदिग्ध मरीज की जानकारी मिले तो वे तुरंत हेल्पलाइन नंबर- 1950, 100, 108, 7027840481, 01275-240022 पर जानकारी दें। उन्होंने कहा कि घर से जरूरी हो तभी निकले। नियमों के बारे में एक-दूसरे को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें