फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने किया बेहतर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने किया बेहतर प्रदर्शन
विज्ञापन

पलवल। केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा में इस बार ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर बोर्ड की योग्यता सूची में स्थान बनाया है। विद्यार्थियों को स्कूल संचालकों ने सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाई।
आलापुर स्थित स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्कूल के सात बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाए। इनमें विज्ञान संकाय में प्रिया ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान, जतिन परिहार ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं हिमानी राज ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अस्तित्व कुमार ने 94 प्रतिशत, मनीषा ने 93 प्रतिशत एवं सरिता 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

गांव किशोरपुर में स्थित नव ज्योति पब्लिक स्कूल का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है। 14 बच्चों ने योग्यता सूची में स्थान बनाया है। छात्र जतिन ने 97.2 प्रतिशत अंक लेकर ग्रामीण क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि स्कूल के अन्य छात्रों गोविंद, तन्नू, हरेंद्र, रवींद्र, जितेंद्र, लोकेश, ज्योति, हरीश, प्रेरणा, अशोक ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर योग्यता सूची में स्थान बनाया है।
विज्ञापन

केसीएम वर्ल्ड स्कूल रहराना की छात्र सौरभ मंगला ने नॉन मेडिकल संकाय में 96.4 प्रतिशत तथा निखिल ने मेडिकल संकाय में 96.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के कुल 53 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 19 बच्चों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें