जिले में 20 और लोग संक्रमित
पलवल। जिले में रविवार को कोरोना के 20 मरीज मिले हैं, जबकि 26 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। अब कोरोना मरीजों की संख्या जहां 528 हो गई है, वहीं ठीक होने वालों की संख्या 395 हो गई है। अब भी 124 मरीज उपचाराधीन हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिले में सर्विलांस पर 10,303 लोग आ चुके हैं। इनमें से 983 लोगों की 28 दिन की सर्विलांस अवधि पूर्ण हो चुकी है और कुल 2397 लोग अभी सर्विलांस पर हैं। जिले में 110 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। पलवल में अभी तक भेजे गए 10,325 सैंपल्स में से 9687 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
सिविल सर्जन ने बताया कि दूसरे प्रदेशों से काफी लोग आ रहे हैं। लगातार उनकी स्क्रीनिंग जारी है। किसी को भी अपने आस-पास संदिग्ध मरीज की जानकारी मिले तो वे तुरंत हेल्पलाइन नंबर- 1950, 100, 108, 7027840481, 01275-240022 पर जानकारी दें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि नागरिक कही पर भी भीड़ देखे तो वे एक दूसरे को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक करें।