कंटेनमेंट जोन से कई क्षेत्र बाहर
पलवल। जिले के कई क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया है। उपायुक्त नरेश नरवाल ने खंड पलवल के गांव असावटा व मीसा, खंड पृथला के गांव गदपुरी व कटेसरा नजदीक बस स्टैंड, खंड हथीन के गांव गलहब, आर्य नगर पलवल, कृष्णा कॉलोनी, इरा ग्रुप पलवल, हथीन के वार्ड नं-12 व वार्ड नं-06 तथा खंड हसनपुर के गांव सतुआगढ़ी को कंटेनमेंट जोन से बाहर करने के आदेश जारी किए है। इसी प्रकार सेक्टर-2 पलवल, मोहन नगर नजदीक खेल मैदान पलवल, मोहन नगर नजदीक रेलवे स्टेशन पलवल, कैलाश नगर पलवल, मीट मार्केट पलवल, सेक्टर-5 पलवल, ताली मोहल्ला वार्ड नं-17 होडल व बिन्दा पैलेस होडल को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में बीते 21 दिन से कोविड-19 संक्रमण का कोई केस नहीं आया है।