फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पुलिसकर्मी समेत 6 लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पुलिसकर्मी समेत 6 लोग संक्रमित
विज्ञापन

पलवल। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को 6 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इन मरीजों में एक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में, दो शिव कॉलोनी में, एक पुलिस लाइन में पुलिस कर्मी, दयानंद स्कूल के पास एक और एक न्यू कॉलोनी पलवल में मिला है। सभी मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने उपचार के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों व परिवार के सदस्यों को भी क्वारंटीन कर उनके सैंपल जांच के लिए भिजवा दिए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 127 हो गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूची के तहत अभी 397 मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप के अनुसार 54 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 21 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में 831 व्यक्ति आ चुके हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने 6797 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं, इनमें 6235 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है और 2992 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें