फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 309 गांवों से मांगा जाएगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 309 गांवों से मांगा जाएगा सहयोग
विज्ञापन

पलवल। विश्व हिंदू परिषद की बैठक शुक्रवार को पंचवटी मंदिर में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता महामंडलेश्वर कामता दास महाराज ने की। श्रीमहंत फलाहारी बाबा रामदास महाराज व मंदिर के महंत ऋषि कुमार दास भी मौजूद रहे। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की जिला समिति गठित की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि जिले के 309 गांवों में घर-घर जाकर लोगों से सहयोग मांगा जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर महामंडलेश्वर कामता दास ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की शुभ बेला आ गई है। उन्होंने हिंदू समाज से आह्वान किया कि मंदिर निर्माण के लिए अपने सामर्थ्य अनुसार सहयोग करें। मंदिर तो कुछ लोग भी बना सकते हैं, लेकिन संपूर्ण हिंदू समाज की जन भावनाओं का मंदिर अयोध्या में बनाना है। उन्होंने अपनी ओर से 1 लाख 11 हजार रुपये का सहयोग दिया। फलाहारी बाबा ने एक लाख 52 हजार रुपये मंदिर निर्माण के लिए दिए। परिषद के जिला मंत्री वीरेंद्र कंवर ने 51 हजार रुपये का सहयोग दिया। महंत ऋषि कुमार दास ने बताया कि मंदिर में बलिदानियों का स्मृति स्थल, पुस्तकालय, धर्मशालाएं आदि बनाई जाएंगी व 24 घंटे लंगर चलेगा। विभाग सह कार्यवाहक वेद प्रकाश, राजेंद्र पहलवान, वीरेंद्र पाल, शैलेंद्र, मनीष शर्मा, विजय पटेल, कर्नल दयाराम, गोपाल दत्त, अल्पना मित्तल, भगवत सिंगला, महंत कहाना, नेत्रपाल, सीता वर्मा, जयश्री जिंदल, रामेश्वर दास, धर्मवीर डागर, पंडित धर्मचंद, सीमा देवी, देशबंधु, अतुल मंगला, सुंदर पांचाल, मनीष जैन, डॉ.अनूप, साहिल वालिया व विक्रांत मौजूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें