फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कांग्रेस टिकट घोषित होते ही बढ़ा विवाद, पूर्व मंत्री करण दलाल समर्थकों में नाराजगी

Sat, 27 Apr 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। फरीदाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस का टिकट घोषित होते ही विरोध शुरू हो गया है। फरीदाबाद से पूर्व विधायक महेंद्र प्रताप को कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पलवल जिले के लोगों ने खासकर पूर्व मंत्री करण दलाल के समर्थकों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व मंत्री करण दलाल के समर्थकों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का दबाव बनाया। हालांकि करण दलाल ने अपने समर्थकों को समझाया कि इस बारे में पलवल व फरीदाबाद के सभी सहयोग करने वाले लोगों से चर्चा कर आगे रणनीति बनाएंगे। समर्थक इस बात पर अड़े हैं कि दलाल निर्दलीय लोकसभा का चुनाव लड़ें।
बता दें कि फरीदाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस टिकट के लिए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के समधी करण सिंह दलाल प्रबल दावेदार थे। टिकट को लेकर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए दलाल तथा पूर्व विधायक महेंद्र प्रताप का नाम चर्चाओं में था। कांग्रेस ने महेंद्र प्रताप को लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके बाद से करण दलाल के समर्थकों में खासी नाराजगी है।करण दलाल के समर्थक सोशल मीडिया पर भी पोस्ट डालकर नाराजगी जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को टिकट की घोषणा होने के बाद पूर्व मंत्री जिला कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचे तो उनके समर्थक भी वहां पहुंच गए। उन्होंने वहां पहुंचकर कांग्रेस आलाकमान पर टिकट न देने पर जमकर भड़ास निकाली। दलाल समर्थकों ने दबाव बनाया कि वे निर्दलीय चुनाव लड़ें। समर्थकों की नाराजगी को देखते हुए पूर्व मंत्री करण दलाल ने समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक-दो दिन में पंचायत बुलाई जाएगी तथा उसमें फरीदाबाद तथा पलवल जिले के उन सभी लोगों को बुलाया जाएगा, जो उन्हें चुनाव लड़ाने के लिए अपना सहयोग कर रहे थे। पंचायत तथा इलाके के लोग जो निर्णय लेंगे, उसी के आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें