फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कंटेनर ने दो भाइयों की बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

Sat, 18 Oct 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
बुआ के घर कपड़े देने आए थे दोनों भाई, हादसे के बाद चालक फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। अपने बुआ के घर से पलवल स्थित अपने गांव मोटरसाइकिल से लौट रहे दो भाइयों को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंटेनर के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव रनियाला खुर्द थाना उटावड जिला पलवल निवासी साजिद पुत्र असलम ने बताया कि शुक्रवार को वह और उसका भाई रय्यान अपनी बुआ असमीना पत्नी जाबिर को कपड़े देने घासेड़ा गांव गए थे। वे शाम के करीब सात बजे अपनी बाइक से वापस अपने घर जाने के लिए घासेड़ा की पुलिया के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आर रहे कंटेनर नंबर एनएल 01 एजे 8037 ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा उसका भाई रय्यान (15) सड़क पर जा गिरा, उसके ऊपर चालक ने कंटेनर चढ़ा दिया। इस कारण मौके पर ही उसके भाई की मृत्यु हो गई। कंटेनर चालक अपनी गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग गया। मौके पर 112 नंबर पुलिस की गाड़ी आई और शव को सिविल अस्पताल नूंह पहुंचाया। जांच अधिकारी नूंह सदर थाना कमल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है तथा जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें