फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: एक करोड़ रुपये देखकर रची लूट की साजिश

Tue, 05 Aug 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के सौदे और रुपयों के लेेन देन के दौरान मौजूद था लूट का सरगना
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



होडल। नेशनल हाईवे-19 पर रविवार को हुई एक करोड़ रुपये की लूट की साजिश जमीन के सौदे के दौरान मौजूद एक शख्स ने रची थी। एक करोड़ रुपये देखकर उसकी नीयत बदल गई। उसने साथियों के साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल यूपी के जिला मथुरा के गांव जैत निवासी रामकिशन, रवि व दिनेश को गिरफ्तार किया है। दिनेश ने ही पूरी साजिश रची थी।

सीकर (राजस्थान) निवासी रामप्रमेश्वर शर्मा ने गदपुरी थाना पुलिस को बताया कि गुवाहाटी (असम) निवासी सुरेश कुमार अग्रवाल की वृंदावन स्थित जमीन बेचने के बाद वह रकम लेकर बस से दिल्ली जा रहे थे। शाम के समय जब बस बघौला फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर चल रही थी, तभी एक युवक बस की खिड़की पर लटक गया। इस दौरान बस में बैठी सवारी ने खिड़की खोल दी। गदपुरी थाना अंतर्गत मीरापुर गांव के मोड़ के पास एक और युवक ने बस को रुकवा दिया। बस में चढ़ने वाले युवकों ने बस में नशीला पदार्थ (गांजा) होने को लेकर शोर मचा दिया। बाद में बदमाश रामप्रमेश्वर शर्मा के पास गए और उनके बैगों में गांजा होने का आरोप लगाकर पांचों युवकों ने मिलकर रामप्रमेश्वर शर्मा के पैसों से भरे दोनों बैगों के साथ कपड़ों का बैग भी लूट लिया और बस से नीचे खींचकर एक गाड़ी में बैठा अपहरण कर ले गए। बाद में बदमाश कुछ दूरी पर पीड़ित को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत के आधार पर अपहरण व लूट की धाराओं सहित जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन



कैसे हुआ खुलासा
क्राइम ब्रांच प्रभारी जगविंदर सिंह ने बताया कि लूट के मामले में टीम ने जांच शुरू कि तो पता चला कि सुरेश कुमार अग्रवाल (निवासी असम) व केशव देव उपाध्याय (निवासी वृंदावन) के बीच हुए जमीन के सौदे में वृंदावन के पास के गांव जैत निवासी दिनेश कुमार शामिल था। पैसे के लेन-देन के दौरान आरोपी मौजूद रहा। एक करोड़ रुपये देखकर दिनेश ने लूट की साजिश रची। उसने अपने साथी रवि को रामप्रमेश्वर शर्मा की रेकी करने के लिए भेजा। बाद में दिनेश कुमार ने अपने अन्य साथियों के साथ हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार को आरोपी दिनेश, रवि और रामकिशन अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पैसे का लेन-देन करने पहुंचे, जिन्हें क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोच लिया।
विज्ञापन


मोबाइल ने आरोपियों तक पहुंचाया
क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि कॉल डिटेल्स से दिनेश की लोकेशन मिली। लोकेशन के आधार पर क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इस दौरान डीएसपी विवेक चौधरी ने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। रिमांड के दौरान टीम आरोपियों को गिरफ्तार कर लुटे गए एक करोड़ रुपये बरामद कर अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें