फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सीएमओ ने औचक निरीक्षण कर तीन नर्सों पर कार्रवाई के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने सीएचसी औरंगाबाद के कर्मियों को समय पर बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने के दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला सिविल सर्जन डॉ. जय भगवान जाटान ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरंगाबाद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसव कक्ष, आयुष कक्ष, वार्ड, ओपीडी, पैथोलॉजीकल लैब, डेंटल कक्ष, टीकाकरण कक्ष, क्लेरिकल कक्ष व फार्मेसी में सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी में कमी पाई गई। इस दौरान उन्होंने तीन एएनएम नर्सों का काम संतोषजनक न पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएचसी औरंगाबाद में सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित मिले।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. जाटान ने कहा कि सभी उचित समय पर पहुंच कर बायोमेट्रिक हाजिरी लगानी सुनिश्चित करें। सिविल सर्जन ने बताया कि सभी स्टाफ का कार्य संतोषजनक मिला। सफाई व्यवस्था भी ठीक पाई गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज राज ने सीएमओ को बताया कि यहां पर इलाज हेतु करीब 150 मरीज ओपीडी में आते हैं। उन्होंने बताया कि पैथोलॉजी लैब में मरीजों के हीमोग्लोबिन, टाइफाइड, मलेरिया, एचआईवी, एचसीवी, हेपेटाइटिस बी, वीडीआरएल, ब्लड शुगर व यूरिन की निशुल्क जांच की जाती है। इस अवसर पर सतीश, डॉ. सफीक अहमद, डॉ. प्रशांत वशिष्ठ, फार्मेसी ऑफिसर जितेंद्र, अकाउंटेंट मनोज तेवतिया, अनिल कुंडु, नवीन यादव, प्रदीप, राहुल, कोमल व शिवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें