फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो थानों के सामने 15 मिनट तक चला संघर्ष. नहीं पहुंची पुलिस

विज्ञापन
बेहोश बुजुर्ग । - फोटो : Palwal
विज्ञापन
दो थानों के सामने 15 मिनट संघर्ष, नहीं पहुंची पुलिस
विज्ञापन

पलवल। महिला थाने में समझौते के लिए आए दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद फिर भिड़ंत हो गई। वहां पुलिस ने किसी तरह बीचबचाव करा दिया। थाने से बाहर निकलते ही दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष शुरू हो गया। उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसमें दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। झगड़ा करते हुए दोनों पक्ष सदर और कैंप थाने के सामने पहुंच गए। दो थानों के सामने करीब 15 मिनट तक उनके बीच जमकर झगड़ा चला, लेकिन पुलिस ने बाहर निकलकर उन्हें रोकने की जहमत नहीं उठाई। संघर्ष रुका तो कैंप थाना पुलिस बाहर निकली। उसे देखकर सभी आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला पुलिस थाने में बुधवार दोपहर दो पक्ष समझौते के लिए आए थे। इन लोगों में आम आदमी पार्टी के एक जिला स्तरीय नेता और निकटवर्ती गांव के सरपंच शामिल थे। पुलिस के सामने बातचीत के दौरान ही दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। थाने के अंदर बात बढ़ने लगी तो पुलिसवालों ने बीच-बचाव करा दिया। इसके बाद दोनों गेट के बाहर निकले तो उनमें जमकर भिड़ंत शुरू हो गई। इस दौरान महिलाओं और बुजुर्गों को जमकर पीटा गया। झगड़े के दौरान एक बुजुर्ग को इतना पीटा गया कि वह बेहोश हो गया। मारपीट और पथराव करते हुए दोनों पक्ष सदर और कैंप थाने के गेट तक जा पहुंचे। दोनों थानों के गेट पर भी करीब 15 मिनट तक झगड़ा चलता रहा, लेकिन पुलिस बाहर नहीं निकली। झगड़ा कुछ शांत हुआ तो कुछ पुलिसवाले बाहर निकले और लाठी फटकारी। यह देखकर सभी आरोपी फरार हो गए। इस संबंध में कैंप थाना पुलिस का कहना है कि इस झगड़े के बारे में किसी भी पक्ष से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।

क्षतिग्रस्त कार।- फोटो : Palwal

पलवल कैंप और सदर थाने के सामने मारपीट करते युवक। - फोटो : Palwal

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें