फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: चिराग धारीवाल का भारतीय जूनियर हॉकी टीम में चयन

विज्ञापन
भारतीय जूनियर हॉकी में चयनित चिराग धारीवाल का फाइल फोटो।
विज्ञापन
30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन में होगा मेंस जूनियर एशिया कप का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। जोरासी के हॉकी खिलाड़ी चिराग धारीवाल का चयन भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम में हुआ है। चीन में होने वाले मेंस जूनियर एशिया कप में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। जूनियर एशिया कप का आयोजन 30 अगस्त से 13 सितंबर तक मोगी शहर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भारत के अलावा पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, जापान, चीन, चीनी ताइपे, बांग्लादेश, ओमान और कजाकिस्तान की टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

चिराग की इस उपलब्धि पर लोगों ने उनके परिवार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीण अजय धारीवाल, जगमाल, जयंत चौधरी और महेश कालरपुरी ने कहा कि जब गांव का कोई बेटा तिरंगे की शान बढ़ाने के लिए भारतीय टीम की जर्सी पहनता है तो पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। उन्होंने कहा कि चिराग ने अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे। चिराग के पिता धर्मेंद्र धारीवाल को भी बधाई देते हुए लोगों ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे परिवार का त्याग और सहयोग सबसे बड़ी ताकत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें