फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जिला में करवा चौथ पर्व की धूम

Fri, 10 Oct 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
16 शृंगार कर करवा चौथ माता की पूजा अर्चना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में शुक्रवार को करवाचौथ पर्व धूमधाम से मनाया गया, सुहागनें सुबह से ही व्रत रखकर 16 शृंगार कर करवा चौथ माता की पूजा अर्चना में जुटी हुईं थीं। शाम को माता की पूजा कर व कहानी सुनकर रात को चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला। सुहागनों ने अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए यह निर्जला व्रत रखा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ व्रत मनाया जाता है।
महिलाएं साधना जैन, पिंकी शर्मा, हेमा बघेल, सोनिया शर्मा, रेखा माथुर, कुसुम, सोनिया शर्मा, वंदना कुमारी, बीरबाला, शिमला, मोनिका, सुशीला, एकता शर्मा, मायादेवी, यशोदा, सोनिया, कंचन सक्सेना, योगिता, अलका, प्रिया, सुविधा, पूनम, अन्नू, कोमल माथुर, कांता, संतोष देवी, प्रिती, सुमन शर्मा, ममता अलवादी, कविता व अलका आदि ने परंपरा और श्रद्धा के साथ त्योहार मनाया। महिलाओं ने बताया कि करवा चौथ व्रत सुहागनों का सबसे बड़ा व्रत होता है,। कुछ कुंवारी लड़कियों ने भी अच्छे वर के लिए व्रत रखा। आजकल कई पुरूष भी अपनी पत्नियों के साथ करवा चौथ का व्रत रखते हैं। सांय को महिलाओं ने एकत्रित होकर माता की पूजन कर कहानी सुनी तथा मिट्टी के करवे में पानी भरकर रात को चांद देखकर उसे अर्घ्य देकर व्रत खोला। कई महिलाओं ने सेल्फी और फोटोग्राफी से अपने व्रत की याद को संजोकर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायत्री मंदिर नूंह के पुजारी राजेश मिश्रा के मुताबिक भारतीय धर्म संस्कृति में करवा चौथ पर्व का विशेष महत्व हैं। सुहागनें अपने परिवार की सुख स्मृद्धि व पति की दीर्घ आयु की कामना करती हैं। आधुनिकता के युग में अब कुंवारी युवतियां भी व्रत रखकर योग्य वर की कामना करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें