फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सूने पड़े दो मकानों से नकदी, जेवरात, स्कूटी व अन्य सामान चोरी

Thu, 11 Jan 2024 11:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में चोरी की वारदात निरंतर जारी है। अब अलग-अलग स्थानों पर घर के अंदर घुसकर नकदी, जेवरात व स्कूटी चोरी कर ली गई। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। अभी तक पुलिस चोरों की पहचान नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के अनुसार कैलाश नगर निवासी राजेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पिता का देहांत हो गया था, इसलिए नौ जनवरी को पूरा परिवार गांव गया हुआ था। पीछे से उनके मकान से 1.02 लाख रुपये, दो सोने की चैन, एक मंगलसूत्र, अंगूठी, पाजेब, चुटकी, तीन लौंग, चांदी के सिक्के सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। पड़ोसियों ने उन्हें चोरी के बारे में जानकारी दी।
वहीं, जवाहर नगर कैंप निवासी सौरभ ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके घर के अंदर खड़ी स्कूटी को कोई उनकी अनुपस्थिति में चोरी कर ले गया। स्कूटी में उसका बैग था, जिसमें जरूरी सामान व औजार थे। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें