संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। बीडीपीओ कार्यालय के सामने जूस की दुकान पर शुक्रवार की सुबह स्कारपियो सवार युवक को गोली मारकर घायल करने तथा गाड़ी तोड़ने के मामले में यू-ट्यूबर गिरधर शर्मा सहित आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस की माने तो गोलीबारी की घटना आपसी रंजिश बताई गई है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में चार टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है। थाना प्रभारी मोहम्मद इलियास ने बताया कि शहर की रोहता पट्टी निवासी नीटू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार को वह अपने साथी रोहता पट्टी निवासी भोला उर्फ नरवीर, हेमू उर्फ हेमबाबू व रामबाबू के साथ जीत नुटेशन जिम में एक्सरसाइज करने के बाद चिराग जूस कॉर्नर पर जूस पीने लगे। इसी दौरान गाड़ी में सवार गांव विजयगढ़ निवासी गिरधर व उसके साथी भोला उर्फ प्रवीण, रूपेश, रोहित, यश, मोंटी, प्रदीप, कालू आए। जिसमे अन्य युवक दो-तीन बाइकों सवार थे। पीड़ित ने बताया कि आरोपी गिरधर ने अपने हाथ में ली हुई पिस्टल नरवीर उर्फ भोला के सिर पर लगा दी। बाद में उसके साथी आ गए। इसमें आरोपी रूपेश ने गिरधर के कहने पर देसी कट्टा से जान से करने की नीयत से नरवीर की छाती में गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर तोड़फोड़ कर फरार हो गए। पीड़ित नीतू ने बताया कि छह महीने पहले भी गिरधर व उसके साथियों ने नरवीर व उसके साथ झगड़ा किया था उसी रंजिश को निकालने के लिए इन लोगों ने नरवीर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की हुई है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।