फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी की कार नाम न करवाने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। पुलिस अधीक्षक पलवल के नाम पर पंजीकृत स्विफ्ट डिजायर कार से शराब सप्लाई के मामले में कैंप थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक की कार बिहार के अरवल जिला में बीती सात जनवरी को दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। कार में अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। बिहार पुलिस ने कार मालिक और अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया तो हरियाणा में फाइनेंस और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। फाइनेंस कमिश्नर और हरियाणा सरकार के सचिव ने इस बारे में डीजीपी को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन

डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि फाइनेंस कमिश्नर सचिव हरियाणा सरकार ने की तरफ से डीजीपी हरियाणा को पत्र लिखा। पत्र में कहा गया कि तत्कालीन जिला उपायुक्त के आदेशानुसार पुलिस ने कंडम वाहन नीलाम किए। पुलि अधीक्षक के नाम कार को अमित निवासी सिसाय जिला हिसार ने नाथजी इंटरप्राइज के नाम पर खरीदा। नीलामी के बाद अमित ने कार का रजिस्ट्रेशन अपने नाम नहीं करवाया। कार का रजिस्ट्रेशन नहीं बदलवाकर अमित कुमार ने पुलिस और उपायुक्त कार्यालय पलवल के साथ धोखाधड़ी की है। इस बारे में पुलिस ने वाहन परिवहन अधिकारी (एमटीओ) ईएसआई खुर्शीद अहमद की शिकायत पर आरोपी अमित के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें