फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल की बच्ची से दरिंदगी: प्लाट से मासूम की रोने की आ रही थी आवाज, अंदर का मंजर देख सबके उड़े होश; गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2026 05:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

एक गांव में शादी समारोह से दो साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने का प्रयास हुआ। परिजनों ने आरोपी शहजाद को मौके पर पकड़ा है, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल के गदपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान दो साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों ने आरोपी को मौके पर दबोच लिया। गदपुरी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप के अनुसार, एक पिता ने दी शिकायत में कहा है कि वह 19 फरवरी की रात अपने परिवार के साथ गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब नौ बजे उनकी दो साल की बेटी अचानक पंडाल से गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब बच्ची नहीं मिली, तो परिवार में हड़कंप मच गया। 

परिवार के सदस्य जब बच्ची को तलाश कर रहे थे तो कहीं कोई सुराग न मिलने पर बच्ची के मामा ने शोर मचाया। मामा का शोर सुनकर पास ही एक खंडर पड़े प्लाट से बच्ची के रोने की आवाज आई। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसके पिता और मामा दीवार कूदकर उक्त प्लाट में पहुंचे तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। 

मासूम बच्ची रो रही थी और उसके पास शहजाद नाम का एक युवक मौजूद था। परिजनों को देखते ही आरोपी दीवार कूदकर भागने लगा, लेकिन दीवार से कूदने के दौरान गिरने से उसके पैर में चोट लग गई और भीड़ ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। बच्ची के शरीर पर खरोंच के निशान भी पाए गए हैं। 
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही गदपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने मौके से एक फोन भी बरामद किया है। इस संबंध में गदपुरी थाना पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें