फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: केयरवेल क्लीनिक पर छापा, प्रतिबंधित गर्भपात दवाइयां और उपकरण बरामद

Mon, 04 Aug 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावड़ू। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिप्टी सीएमओ एवं पीएनडीटी जिला नोडल अधिकारी डॉ. मनप्रीत तेवतिया के नेतृत्व में तावड़ू के बावला रोड स्थित केयरवेल क्लिनिक पर छापा मारा। छापे के दौरान क्लीनिक से एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी) से जुड़ी प्रतिबंधित दवाइयां, उपकरण और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए। टीम ने क्लीनिक की संचालक डॉ. ज्योति और डॉ. भागवत पलीमा के खिलाफ एमटीपी एक्ट और एनएमसी एक्ट की धाराओं के अलावा आईपीसी की धारा 420, 318 व ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

टीम में एसएमओ डॉ. निहाल सिंह, डॉ. रोहित शर्मा, निरीक्षक गोरख स्वामी, अन्य स्वास्थ्य कर्मी और नायब तहसीलदार जितेंद्र गिल बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट शामिल रहे। छापे के समय मुख्यमंत्री उड़नदस्ता भी मौजूद रहा।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान क्लीनिक परिसर में बने कमरों और पिछले गेट से सटे खाली प्लॉट की भी तलाशी ली गई, जहां से एमटीपी किट, गर्भपात में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन, गोलियां और अन्य उपकरण जब्त किए गए। टीम ने मौके से बरामद सभी दवाओं और उपकरणों को सील कर सीजर मेमो तैयार किया।
विज्ञापन


डॉ. मनप्रीत तेवतिया ने बताया कि उनके कार्यभार संभालने के बाद जिले में एमटीपी एक्ट उल्लंघन को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है और अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए अब तक 9 से ज्यादा केस दर्ज किए जा चुके हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि तावडू नगर के बावला रोड पर केयरवेल क्लीनिक पर अवैध रूप से डिलीवरी हट बना हुआ है। यहां पर बगैर डिग्री के डॉक्टर बैठे हैं ,जो गर्भनिरोधक दवाइयां रखते हैं। इसी सूचना के आधार पर सोमवार को छापेमारी की गई। करीब 5 घंटे तक हुई छापेमारी के दौरान दवाइयां का जखीरा और अहम दस्तावेज और उपकरण बरामद हुए हैं। हालांकि छापेमारी से पहले ही संचालिका अपने स्टाफ सहित फरार हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें