जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा नालसा योजनाएं,2015 एवं मौलिक कत्र्तव्यों के संदर्भ में जनवरी माह में 18 स्थानों पर कानूनी साक्षरता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जानकारी देते हुए मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव मोना सिंह ने बताया कि छह जनवरी को अहरवां व सात जनवरी को दुधौला गांव में कानूनी साक्षरता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण कानूनी सेवाओं एवं उनके संरक्षण संबंधी विषय बारे नौ जनवरी को चिरवाड़ी, 10 जनवरी को असावटा, 11 जनवरी को बंसतगढ़ व 12 जनवरी को महेशपुर में शिवरि लगेंगे। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवाओं बारे जानकारियां देने के लिए 13 जनवरी को कुशलीपुर-2, 14 जनवरी को कारना, 16 जनवरी को लोहागढ़, 17 जनवरी को अटोहा व 18 जनवरी को छज्जूनगर में शिविर लगाए जाएंगे। एसिड पीड़ित व्यक्तियों के लिए 19 जनवरी को किठवाड़ी, 20 जनवरी को ककराली, 23 जनवरी को बामनीखेड़ा, 24 जनवरी को फिरोजपुर खेड़ला, 25 जनवरी को अगवानपुर व 30 जनवरी को सेलोटी गांव में कानूनी साक्षरता शिविर आयोजित किए जाएंगे।