फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश के मामले में आठ पर केस दर्ज

Mon, 02 Jan 2017 05:26 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो :
विज्ञापन
बहीन थाना पुलिस ने चुनावी रंजिश के चलते भूडपुर गांव के एक परिवार पर हुए हमले के मामले में हत्या के प्रयास एवं अन्य संगीन मामलों में मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता हारून के बयान पर आठ लोगों कुर्सीद, जैकम, मुख्तयार, जफरू, साहबू, मुबीन, वहीद एवं अरशद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


भूडपुर निवासी हारून ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसने घर के बाहर स्थित खेतों पर मकान बनाकर दुकान भी खोल रखी है। आरोप है कि वह अपनी दुकान पर बैठा था। उक्त आठ आरोपियों ने योजना बनाकर लाठी, डंडो व चाकू से लैस होकर घर पर आकर हमला बोल दिया। इन लोगों ने कहा कि आज तुझे और तेरे परिवार को इलेक्शन का मजा चखाते हैं। इन लोगों ने हारून के साथ-

साथ उसे बचाने आए शाहजहां, अलीजान, दीनू व रहीमी पर हमला कर दिया। घायलों को लोकल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से उन्हें बीके अस्पताल फरीदाबाद के लिए  रेफर कर दिया गया। अस्पताल से रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपियों को अरेस्ट करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें