फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: चार अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, छह मकान ध्वस्त

विज्ञापन
जिला योजनाकार की टीम अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ करते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




हथीन।
जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की गई चार कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब सात एकड़ क्षेत्र में बनी 12 डीपीसी, छह निर्माणाधीन मकान और चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया गया। पूरे अभियान के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

जिला नगर योजनाकार एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट अनिल मलिक के नेतृत्व में योजना सहायक रामेश्वर और विभागीय टीम ने हथीन बाईपास के निकट चार स्थानों और अंधरोला रोड़ पर अवैध निर्माणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान अंधरोला रोड पर कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पथराव भी किया। हालांकि पुलिस ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया। घटना में विभाग की टीम का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार अनिल मलिक ने बताया कि यह कार्रवाई हरियाणा शहरी क्षेत्र विकास एवं विनियमन अधिनियम, 1975 के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग ऐसे स्थलों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाएगा और अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित विभाग से कॉलोनी की वैधता की जानकारी अवश्य लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें