फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार किसान विरोधी नीतियां अपना रही: राजेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




हथीन। कांग्रेस के हथीन ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह खोकियाका ने केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। मंडकौला रोड स्थित अपने निवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारी से किसान परेशान हैं और सरकार पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मंडी व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। खोकियाका ने कहा कि प्रस्तावित बीज विधेयक से किसानों के अधिकार प्रभावित होंगे और इसके प्रावधान किसानों के हित में नहीं हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों के मुद्दों को लेकर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। बैठक में कांग्रेस के खंड स्तरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें