फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे

Sat, 09 Apr 2016 11:02 PM IST
palwal
विज्ञापन
नवरात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शक्ति के नौ रूपों की आराधना के पर्व चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मां के ब्रह्मचारिणी रूप की आराधना की गई। शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नवरात्रों को लेकर शहर के  विभिन्न मंदिरों को खास तरीके से सजाया गया है। 
विज्ञापन


शनिवार को मंदिरों में सुबह से ही भारी भीड़ और रौनक रही। मां दुर्गा के जयकारे और भजनों की स्वर लहरियों से माहौल भक्तिमय रहा। शुक्रवार को पहले दिन कलश  स्थापना के साथ नवरात्र महोत्सव की विधिवत शुरुआत हुई थी। भक्तों नें मंदिरों में नारियल धूप, अगरबत्ती के साथ माता का श्रंगार सामग्री और चुनरी अर्पित की। शहर में सबसे ज्यादा रौनक कमेटी चौक पर स्थित देवी मंदिर में नजर आई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें