फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन से लापता ठेकेदार का शव कुएं से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। बहादुरगढ़ में ठेकेदारी करने वाले गांव कारना निवासी 21 वर्षीय प्रवीण की गोली मारकर हत्या कर शव ककराली वाले रास्ते पर स्थित एक कुएं में डाल दिया गया था। शव कुएं में होने की जानकारी एक कागज पर लिखकर खंभे पर चिपका दी गई थी। बुधवार सुबह इसके आधार पर गला-सड़ा शव कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नूंह मेडिकल कॉलेज भेजा गया। प्रवीण 15 नवंबर से घर से लापता था।
विज्ञापन

गांव कारना निवासी परिजनों के मुताबिक, प्रवीण गोवर्धन पूजा के बाद रात करीब 9 बजे अचानक घर से लापता हो गया। रात 10 बजे तक नहीं लौटने पर तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 17 नवंबर को भाई अनिल ने शहर थाने में गमुशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि बुधवार सुबह पास चिपकाए कागज के आधार पर पुलिस पहुंची तो इसमें कुए की तरफ तीर का निशान बनाया हुआ था। कागज पर लिखा था कि कुएं में एक आदमी है। इसी कागज पर नीचे जाट समाज लिखा है। पुलिस ने शव बाहर निकालकर पहचान प्रवीण के रूप में की। शव के सिर में गोली लगी है और कपड़े फटे हैं। शव हत्या के बाद कुएं में डाला गया। कुएं में केवल तीन से चार फुट पानी भरा है। नूंह मेडिकल कॉलेज में ऐसे शवों के पोस्टमार्टम की सुविधा नहीं होने के कारण इसे नल्लड़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का संदेह जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें