फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी कहासुनी में युवक को चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। आपसी कहासुनी के चलते एक युवक को चाकू मारने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कैंप थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई नियाज मोहम्मद के अनुसार पलवल निवासी तरुण ने शिकायत में कहा है कि सोमवार रात को वह किसी काम से किठवाड़ी चौक पर गया था। उसी दौरान सुकांश निवासी न्यू कॉलोनी, सुमित निवासी सहदेव का नंगला व बॉबी निवासी आदर्श कॉलोनी से आपसी कहासुनी हो गई। कहासुनी के चलते आरोपियों ने तरुण को चाकू मार दिया व मारपीट करते जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर भीड़ को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें