फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी राशन के गेंहू की कालाबाजारी का भंड़ाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सरकारी राशन के गेहूं की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। गेहूं को फरीदाबाद के एफसीआई गोदाम से भरकर पलवल लाया जा रहा था। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, खाद्य एवं पूर्ति विभाग बल्लभगढ़ व गदपुरी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर ट्रक से 500 कट्टे गेहूं बरामद किया है। ट्रक को गदपुरी टोल बूथ पर नाकाबंदी कर पकड़ा गया। चालक के पास गेट पास भी फर्जी पाया गया। मौके से चालक को गिरफ्तार कर ठेकेदार सहित चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

खाद्य एवं पूर्ति विभाग बल्लभगढ़ के निरीक्षक विरेंद्र सिंह ने गदपुरी थाना पुलिस को शिकायत दी है कि 17 फरवरी को फरीदाबाद मुख्यमंत्री उड़न दस्ता द्वारा सूचना दी गई कि डबुआ कॉलोनी स्थित एफसीआई गोदाम से ट्रक नंबर एचआर-38 टी 9597 में सरकारी राशन का गेहूं भरकर पलवल की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने पर निरीक्षक गिरीश कुमार, मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम व गदपुरी पुलिस के साथ गदपुरी टोल बूथ के समीप नाकाबंदी की गई। नाकेबंदी के दौरान ट्रक को काबू किया। ट्रक चालक ने अपना नाम बिहार के जिला भागलपुर के गांव खुलानी निवासी सुनील कुमार बताया। चालक ने बताया कि गाड़ी मालिक राजकुमार ठेकेदार ने एफसीआई गोदाम से 500 कट्टे लोड करवाए। कट्टों का कुल वजन 250 क्विंटल है। राजकुमार ने कहा कि गाड़ी को पलवल अलावलपुर चौक पर जाकर एक मोबाइल नंबर पर फोन करना जो गाड़ी को खाली करवा देगा। चालक हमबीर सिंह भी वहां से साथ जाएगा। राजकुमार ने एक गेट पास भी दिया, जिसकी जांच करने पर वह फर्जी पाया गया। गोदाम पर पता किया तो गाड़ी का गेट पास ओल्ड फरीदाबाद के लिए काटा गया था। शिकायत में कहा गया कि ठेकेदार राजकुमार, चालक सुनील कुमार व हमबीर सिंह सहित अन्य मिलीभगत कर सरकारी गेंहू को दूसरे जिलों में बेचते थे।
जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें