फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गांव कुशक में बाइक सवार युवकों ने घर के बाहर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 02 Sep 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। कस्बा हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव कुशक में मंगलवार शाम बाइक सवार दो युवकों ने एक घर के बाहर फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर जब लोग घरों से बाहर निकले, तब तक आरोपी बाइक लेकर भाग चुके थे।
विज्ञापन

फायरिंग की घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी जुटाई और सूचना थाना पुलिस को भेज दी। पीड़ित परिवार ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि उनके पास फायरिंग की कोई पूर्व सूचना नहीं थी और कोई शिकायत भी उन्हें प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें