फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिपूजन को लेकर बना तनाव, पुलिस तैनात

Tue, 04 Oct 2016 04:33 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
प्रदर्श्‍ान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक अक्तूबर को दिल्ली के गांधी स्मारक से चली संत गोपाल दास की गोचारण भूमि बचाओ यात्रा रविवार देर शाम को पलवल के गांव मांदकौल पहुंची। रात्रि ठहराव के दौरान संत गोपाल दास ने गोभक्तों व अन्य गांवों से आए लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन


सोमवार को गांव मांदकोल में गोचारण की भूमि पर गोशाला के लिए भूमि पूजन के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। जिस स्थान को गोचारण की भूमि बताकर गोशाला बनाने का प्रस्ताव है, गांव के कुछ लोगों का आरोप है कि वहां पर अवैध कब्जे हुए पड़े हैं। तनाव की स्थिति की सूचना पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। भूमि पूजन के बाद यात्रा देवली व बघौला गांव होते हुए पलवल के देवीलाल पार्क पहुंची, जहां सभा के बाद लघु सचिवालय में जाकर डीसी अशोक शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।
इस मौके पर संत गोपाल दास ने कहा कि पूरे प्रदेश में गोचारण की भूमि पर भूमाफिया ने कब्जा किया हुआ है। सुप्रीम कोर्ट व हरियाणा सरकार के नियम के अनुसार भूमि को जुताई-बुआई तथा किसी अन्य प्रयोग में नहीं ले सकते। संत ने कहा कि जल्द ही पूरे देश में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा और हरियाणा में गोचारण भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस सरकार की कथनी व करनी में अंतर आ गया है। एक ओर गाय दर-दर भटकने व पॉलीथिन खाने को मजबूर है, वहीं नेताजी बिरयानी की ब्रांडिंग करने में मशगूल हैं। जिसने भी गाय, गांव व गरीब की उपेक्षा की है, वह सरकार ज्यादा दिन टिकती नहीं है। यदि इस सरकार ने भी इसी तरह की राजनीति करनी है, तो उसे अपना भविष्य भी समझ लेना चाहिए।

उन्होंने कहा गाय की महत्ता पूरा विश्व जान चुका है, गोमूत्र से सोना निकल रहा है। जब सिक्किम जैसा प्रदेश प्राकृतिक खेती पर आधारित हो सकता है, तो हरियाणा क्यों नहीं। इस अवसर पर उनके साथ ललित कौशिक, राहुल मलिक, वासुदेव, मोहित, ब्रह्मानंद, मोहरपाल, भानसिंह, केशव, राजकुमार, बिजेंद्र, राजू, सुंदरलाल, सुखदेव, जितेंद्र, अरुण, वेद, प्रेमचंद, देवेंद्र, जगवीर, राजेंद्र प्रसाद, तरुण, नानकचंद, अनिल, अमर सिंह, भागीरथ, श्यामवीर, राजन, मोहनलाल, नंदकिशोर और रघुनाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें