फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले जमकर वोटिंग की, फिर खूब जश्न मनाया

Mon, 23 May 2016 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
जीत का जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में भी पलवल व होडल में रविवार को दिन में जमकर मतदान हुआ और शाम को नतीजे घोषित होने के बाद खूब जश्न मनाया गया।
विज्ञापन


शहर और होडल दोनों जगह के मतदाताओं में चुनाव के प्रति गजब का उत्साह दिखाई दिया। जिले में 150162 वोटों में से 111502 वोट पड़े। पलवल की 30 व होडल नगर परिषद के 21 वार्डों के चुनावों को लेकर मतदाताओं में सुबह से ही उत्साह बना रहा। पलवल में 73.5 प्रतिशत व होडल में 76.4 प्रतिशत मतदान हुआ। 
विज्ञापन


पलवल के 30 वार्डों के लिए 105 बूथ बने थे। इनमें 110244 वोट थे,  इनमें से 80989 वोट पड़े। वार्ड 21 में चेतन शर्मा निर्विरोध पार्षद चुने गए। होडल में 21 वार्डों के में चुनाव की गति सामान्य रही। होडल में 37 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें 76.4 प्रतिशत मतदान हुआ। होडल नगर परिषद में कुल 39918 वोट थे। इनमें से  30513 लोगों ने अपना वोट डाला। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतार लगी रही। धूप होने के बाद भी मतदाता कम नहीं हुए। लोगों में अपने मत को लेकर अजब सा उत्साह था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें