फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीपीओ घोटाला : आरोपी क्लर्क राकेश का रिश्तेदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने गिरफ्तारी के दौरान किए बड़े खुलासे, सरकारी पैसे को गोवा के होटलों में लुटाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने हसनपुर में हुए करोड़ों के घोटाले के मामले में मास्टरमाइंड राकेश के साले विवेक को काबू किया है। आरोपी विवेक बीडीपीओ कार्यालय में अपने जीजा के साथ एचकेआरएम के तहत स्टेनो के पद पर तैनात था। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी के मामले में बड़ा खुलासा भी किया है। वहीं, टीम ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जिला पलवल की जेल में भेज दिया गया।


दरअसल, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम लगातार घोटाले में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे घोटाले के पैसे वसूली कर रही है। इस मामले में टीम ने छठे आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर बड़े खुलासे किए हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी राकेश ने वर्ष 2019 में बीडीपीओ कार्यालय में उसे कांट्रेक्ट पर नौकरी पर लगवाने के बाद घोटाले में शामिल कर लिया। आरोपी ने अपने ड्राइवर दीपक के नाम से बनाई गई फर्म के खाते से 38 लाख पचास हजार रुपये निकालने के बाद वापस ले लिए। डीएसपी ने बताया कि चंडीगढ़ में पंचायत मुख्यालय में तैनात शमशेर सिंह को पैसे देने के लिए जीजा राकेश और उसके ड्राइवर दीपक के साथ जाने के दौरान दो से तीन दिन तक वह जीरकपुर में स्थित होटल मोहाली के अलावा रेडिसन ब्लू होटल में ठहरने के बाद वापस लौटते थे। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की लेकिन, अदालत ने आरोपी विवेक को जिला पलवल की जेल में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास के पैसों से आरोपी हवाई जहाज से गए थे गोवा

एंटी करप्शन ब्यूरो की पूछताछ के दौरान आरोपी विवेक ने पूछताछ में बताया कि अप्रैल 2023 में जीजा राकेश व दीपक और आरोपी शमशेर सिंह के साथ गोवा गए, जहां उन्होंने ताज होटल में सरकारी पैसे को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। आरोपी विवेक ने पूछताछ में बताया कि 2024 में जनवरी, अप्रैल, जुलाई, अगस्त सहित नवंबर महीने में हवाई जहाज से गोवा घूमने के दौरान ताज होटल में लाखों रुपये खर्च किए। वहीं, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा ने आरोपी राकेश साले विवेक व उसके दोस्त गौतम के मामले बीडीपीओ प्रवीण कुमार को पत्र लिख विभागीय कार्रवाई करने के लिए आदेश जारी किए हैं। बीडीपीओ प्रवीण कुमार ने पत्र मिलने के बाद अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें