फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बीडीपीओ ने सरपंच को जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत फंड से प्राइवेट कॉलोनियों में सड़क बनाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय ने ग्राम पंचायत खोरी कलां की सरपंच को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि रामू और वेद प्रकाश की ओर से हाईकोर्ट में दायर याचिका में पंचायत निधि के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं। इस संदर्भ में सरपंच को संबंधित रिकॉर्ड के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
शिकायत के अनुसार सरपंच ने गांव के लैंड माफिया की कृषि भूमि में बनीं अवैध कॉलोनियों में बिना सीएलयू के पंचायत फंड से सड़कें बना दीं।
ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व रिकॉर्ड में वहां कोई पंचायत रास्ता दर्ज नहीं है, फिर भी 30 से 50 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सड़कें और ब्लॉक टाइल्स का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत के आधार पर सरपंच और उसके प्रतिनिधि को नोटिस देकर तलब किया गया है। - अरुण कुमार यादव, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें