फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय
विज्ञापन

पलवल। सावन माह के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपने व्रत का शुभारंभ किया तथा अपने परिवार के लिए कामना की।
विज्ञापन

ऐतिहासिक पंचवटी मंदिर, रेलवे रोड स्थित खोंटा मंदिर, कमेटी चौक स्थित देवी माता मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दूध, गंगाजल, बेलपत्र, धत्तूरा, आक के बीज, दही, शहद और चंदन से जलाभिषेक किया। हालांकि इस बार कोरोना महामारी के कारण ऐतिहासिक जंगेश्वर महादेव मंदिर को बंद रखा गया है। कोरोना के कारण श्रद्धालुओं ने भीड़ से दूरी बनाई और मंदिरों के बाहर अपनी बारी के इंतजार में मंदिरों के बाहर खड़े रहे। अधिकांश श्रद्धालु मास्क लगाकर पूजा करते नजर आए।
विज्ञापन

खोंटा मंदिर के महंत राकेश शास्त्री ने बताया कि सावन माह में व्रत रखने वाले महिला पुरुष श्रद्धालुओं पर भगवान शिव की असीम कृपा होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें