पलवल। पुलिस साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चला रही है। बुधवार को साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार व टीम ने ओल्ड जीटी रोड, सोहना मोड़ पर जागरूकता पाठशाला आयोजित की।
साइबर विशेषज्ञ पीएसआई रोहित ने बताया कि साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे ठगी गई रकम वापिस मिल सकती है। अभियान में नागरिकों को फर्जी कॉल, क्यूआर कोड स्कैन फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी वेबसाइट्स और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही संचार साथी और टेफको पोर्टल की जानकारी दी गई, जिससे सिम कार्ड की वैधता जांची जा सकती है। संवाद