फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली चलाकर किया मारने का प्रयास, लूटे 10 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। जेसीबी मशीन देने के नाम पर बाइक सवार चार बदमाशों ने हसनपुर चौक के निकट बुलाए एक कारोबारी पर देशी कट्टे से जानलेवा हमला कर दिया और उससे 10 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना 11 जनवरी की देर शाम की बताई गई है। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद चार बदमाशों के खिलाफ लूटपाट करने, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्रीनिवास रेड्डी निवासी गांव पुदली जिला प्रकासम आंध्र प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तेलंगाना में कार्यरत है। शिकायत में बताया कि पाइप लाइन दबाने के लिए उसे जेसीबी मशीन की जरूरत थी। बारंगल में साबिर नामक एक युवक ने उसके साथ छह महीने जेसीबी पर काम किया था। उसे जेसीबी मशीन की जरूरत थी। जिस पर साबिर ने उसे 10 लाख रुपये लाने के लिए कहा था। शिकायत में बताया कि इस मामले में उसकी साबिर व उसके साथी राहुल, आजम व राहुल शर्मा से फोन पर लगातार बातचीत भी हुई। जिसपर उन्होंने 11 जनवरी को उसे नकदी लेकर हसनपुर चौक पर बुला लिया। शिकायत में बताया कि साबिर और राहुल बाइक पर सवार होकर पहुंचे और हसनपुर चौक से लगभग तीन किलोमीटर आगे ले गए। जहां बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसी दौरान बदमाश उससे दस लाख रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गया। इस घटना में वह बाल-बाल बच गया। अपने साथ हुई लूटपाट की वारदात के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें