फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर हमला, सरपंच सहित छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। शहर थाना क्षेत्र में एक युवक को घेरकर लाठी-डंडों व लोहे की रोड से पीटा गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर वर्तमान सरपंच सहित चार नामजद व दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी नरेश के अनुसार, गांव अल्लीका निवासी मनीष ने शिकायत दर्ज कराई है कि 7 मई की रात 9 बजे वह अपने पड़ोसी जीतू को लेने के लिए स्कूटी से गांव घुघेरा मोड़ पर गया था। जब वह साथी को लेकर गांव की तरफ चला तो सामने से तीन बाइकों पर छह नकाबपोश युवक आए, जिनके हाथों में लाठी-डंडो व फरसा था। पीड़ित स्कूटी को छोड़कर खेतों की तरफ भागा, लेकिन युवकों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने फायर भी किए।
हमला करने वालों में गांव धतीर निवासी गौरव, गांव अल्लीका निवासी सरपंच धीर सिंह, विशाल, डिगल व दो उनके अन्य साथी थे। सरपंच धीर सिंह के खिलाफ वर्ष 2019 में अपहरण का केस दर्ज है, जिसमें सरपंच समझौता करने की बात कह रहा था और नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें