फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 127 क्षेत्र माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद उपायुक्त नरेश नरवाल ने संक्रमित व्यक्तियों के निवास स्थान की गलियों आदि 127 क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इन क्षेत्रों में वार्ड नंबर-1 अगवानपुर, वार्ड नंबर-3 नजदीक किठवाडी चौक, किठवाडी, वार्ड नंबर-5 राजीव नगर, वार्ड नंबर-10 कुशलीपुर, वार्ड नंबर-18 बसंत विहार, नजदीक एसडी कॉलेज, शिव कॉलोनी, अनाज मंडी, वार्ड नंबर-19 शहर पलवल, गांधी आश्रम, वार्ड नंबर-20 गीता कॉलोनी, वार्ड नंबर-21 नीमतला मोहल्ला, नजदीक खेड़ा देवत मंदिर, पुराना जीटी रोड शामिल हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त के अनुसार वार्ड नंबर-22 देव नगर, वार्ड नंबर-23 शिव कॉलोनी, वार्ड नंबर-24 ओमेक्स सिटी, वार्ड नंबर-25 खेल मोहल्ला, कालरा कॉलोनी, वार्ड नंबर-26 बांस मोहल्ला, वार्ड नंबर-28 गुप्तागंज बाजार मोहल्ला, गोरिल्ला मोहल्ला, कारना, वार्ड नंबर-31 प्रकाश विहार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सोलडा, सदरपुर, अलावलपुर, चांदहट, टिकरी गुर्जर बरौली, जलहाका, पेलक, खजूरका, पहलादपुर, नांगल ब्राह्मण, गदपुरी, जनौली, धतीर, घुघेरा, अल्लीका, यादूपुर, असावटा, रहराना, धामाका, दीघोट, बामनीखेड़ा, दुर्गापुर, सिकंदरपुर, पिगौड, मर्रोली, औरंगाबाद, सेवली, तुमसरा, हसनपुर, मीरपुर कोराली, होडल, गोडोता चौक नजदीक आइस फैक्ट्री, नांगलजाट, कलसाड़ा, गहलब, वार्ड नंबर-18 हथीन, वार्ड नंबर-6 हथीन, स्वामीका, वार्ड नंबर-1 हथीन, मंडकोला, मढनाका में संक्रमित मरीज मिले हैं। संक्रमित व्यक्तियों के निवास स्थान की गलियों आदि को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
वहीं वार्ड नंबर-12 देवीलाल पार्क, जवाहर नगर, बाली नगर, कैंप कॉलोनी, वार्ड नंबर-13 रसूलपुर रोड, वार्ड नंबर-13 सलूजा नर्सिंग होम के पीछे न्यू कॉलोनी, वार्ड नंबर-13 नजदीक भूरा गिर मंदिर, न्यू कॉलोनी, वार्ड नंबर-15 आदर्श कॉलोनी, नई बस्ती सल्लागढ़, वार्ड नंबर-16 सल्लागढ़, वार्ड नंबर-17 कृष्णा कॉलोनी, वार्ड नंबर-31 सेक्टर-2 पलवल, धर्म नगर, प्रकाश विहार, भुलवाना में संक्रमित मिले हैं। इन माइक्रो कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम पलवल व एसडीएम होडल, कंटेनमेंट प्लान (स्वास्थ्य विभाग) के प्रोटोकॉल के अनुसार सभी आवश्यक हिदायतों का सख्ती से अनुपालन करवाना सुनिश्चित करेंगे। प्रोटोकॉल के अनुसार इन क्षेत्रों में आवाजाही नियंत्रित कर दी गई है। संक्रमण से क्षेत्रवासियों के बचाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें