फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पोस्टमार्टम के बाद अशोक का अंतिम संस्कार, हत्या मामले की जांच तेज

Sat, 06 Sep 2025 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। गांव कानोली में श्रमिक अशोक के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन

अशोक का शव कुछ दिन पहले गांव के जोहड़ में संदिग्ध हालात में मिला था। मृतक की पत्नी कविता ने केस दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि अशोक ने गांव निवासी हुक्मलाल से मजदूरी के रुपये मांगे थे, जिसके बाद उसकी हत्या कर शव जोहड़ में फेंका गया।
पुलिस ने हत्या और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी डीएसपी हथीन मोहिंदर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है लेकिन गहन जांच चल रही है। शुक्रवार और शनिवार को कई ग्रामीणों से पूछताछ हुई है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है पर सभी तथ्यों की जांच कर मामले को जल्द सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें