फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर आशा वर्करों ने किया प्रदर्शन

Mon, 18 Nov 2013 11:28 PM IST
अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को ताऊ देवीलाल पार्क में आशा वर्करों ने विरोध प्रदर्शन किया। आशा वर्करों का आरोप था कि गत 10 नवंबर को गोहाना में आयोजित रैली में सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आशा वर्करों की अनदेखी की है।
विज्ञापन


आशा वर्करों ने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान गीता देवी की अध्यक्षता में हुए इस विरोध प्रदर्शन का संचालन सीआईटीयू के जिला सचिव किशन चंद शर्मा ने किया।

विरोध प्रदर्शन में सीआईटीयू के जिला प्रधान ताराचंद, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रमेशचंद, सचिव बनवारी लाल व सीआईटीयू राज्य कमेटी के सदस्य भागीरथ मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन


आशा वर्करों ने ताऊ देवीलाल पार्क से मीनार गेट तक मार्च निकाला। इसके बाद विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम दिए गए इस मांग पत्र को सौंपते समय कर्मचारी नेता हनुमान पाठक, भूरी बेगम व ममता रानी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें