फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नागरिक अस्पताल में गरजीं आशा कार्यकर्ता

Thu, 17 Aug 2023 11:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। लंबित मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल 10वें दिन भी जारी रही। बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने जिला नागरिक अस्पताल में धरना प्रदर्शन किया। विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। यूनियन नेता बीरबती की अध्यक्षता में आयोजित धरने का संचालन बाला ने किया। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा व स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के नेता प्रहलाद ने कार्यकर्ताओं का समर्थन करते हुए सरकार से मांगों का जल्द समाधान करने की अपील की।
यूनियन कि नेता रामरति चौहान, सरोज व सीआईटीयू के जिला सचिव रमेश चंद ने बताया कि सरकार की बेरूखी और मांगों की सुनवाई न होने के कारण मजबूरी में सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर हो रही हैं। प्रदेश सरकार दूसरे आंदोलनों की तरह ही आशा कार्यकर्ता के आंदोलन को षड़यंत्र के तहत कमजोर करना चाहती है। सरकार कार्यकर्ता को महीने में चार हजार रुपये मानदेय का भुगतान करती है, जिससे परिवार का पालन पोषण करने में भारी कठिनाई पैदा हो रही है। कार्यकर्ता अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए सड़कों पर धूप व गर्मी की मार झेल रही हैं तो सरकार ने अपनी आंख व कान बंद कर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर यूनियन नेता जगबती, पूजा अल्लीका, रोशनी होडल, शिक्षा, रेखा, सुदेश अमरपुर, कमलेश रसूलपुर, दीपलता सिहौल, अंजू बाला अमरपुर व राजबाला ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें