फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में मिर्च झोंककर लूटने वाले चार बदमाश दबोचे

Fri, 05 Aug 2016 11:21 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो :
विज्ञापन
सीआइए पुलिस ने आंखों में मिर्च झोंककर नगदी लूटने व हवाई फायर करने वाले चार बदमाशों को बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार किया है। एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने बदमाशों को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


बदमाशों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की काफी किरकिरी हो रही थी, साथ ही व्यापारियों में भी रोष था। बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।   
डीएसपी भगतराम के अनुसार सीआइए इंचार्ज अब्बास खान ने लूट की योजना बनाते चार बदमाशों को काबू कर उनके पास से एक कट्टा, एक कारतूस, रॉड व दो डंडे बरामद किए। पूछताछ के दौरान बदमाशों की पहचान आदर्श कालोनी निवासी दिनेश उर्फ खज्जू, पंकज उर्फ गोलू, गांव पहाड़ी थाना बहीन निवासी हरकेश उर्फ टीकू, गांव बांसवा निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू के रूप में हुई। इस दौरान एक बदमाश फरार हो गया, उसकी पहचान कच्चा तालाब निवासी राहुल के रूप में हुई है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन


डीएसपी के अनुसार पूछताछ में बदमाशों ने हसनपुर व होडल में दुकानदारों की आंखों में मिर्च डालकर लूट करने व हवाई फायर करने की वारदात को कबूली है। इसके अलावा उन्होंने होडल में से एक बाइक चोरी की वारदात को भी कबूला है। डीएसपी ने बताया कि रिमांड के दौरान पूछताछ में और भी वारदातों के खुलासे हो सकते हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें