फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: यूजी एडमिशन शेड्यूल के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए एडमिशन शेड्यूल के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 मई तक चलेगी। छात्र निर्धारित पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। शेड्यूल के अनुसार अभ्यर्थी एक जून तक अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन भी कर सकेंगे। इसके बाद दो जून को आपत्तियों या त्रुटियों वाले आवेदकों की सूची जारी की जाएगी। कॉलेजों द्वारा दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन नौ मई से छह जून तक किया जाएगा। वहीं, आठ जून को पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी होगी।

पहले चरण की मेरिट लिस्ट 10 जून को (प्रोविजनल) और 11 जून को (फाइनल) जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को 12 जून से 15 जून तक फीस जमा करनी होगी। इसके बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें 16 जून को दूसरी मेरिट लिस्ट (प्रोविजनल) और 17 जून को फाइनल लिस्ट जारी होगी।
विज्ञापन



दूसरे राउंड की फीस जमा कराने की तिथि 18 जून से 22 जून तक निर्धारित की गई है। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए 24 जून से फिजिकल काउंसिलिंग शुरू होगी। 25 जून को दोबारा पोर्टल खोला जाएगा। इससे नए आवेदन और फॉर्म में संशोधन किया जा सके। 26 जून से दो जुलाई तक लेट फीस के साथ काउंसिलिंग जारी रहेगी, जबकि तीन जुलाई से 10 जुलाई तक अतिरिक्त लेट फीस के साथ प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन




राजकीय कॉलेज मण्डकौला के प्रधानाचार्य विनोद चौधरी ने बताया कि दाखिले के लिए सभी छात्रों को समय-सीमा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। निर्धारित तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें