फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के जलाए जाएंगे पुतले

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हैल्पर यूनियन की हड़ताल 67वें दिन भी जारी रही। शनिवार को कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय स्थित पार्क में एकत्रित हुईं और धरना प्रदर्शन किया। श्रीपाल सिंह भाटी ने कहा कि पलवल में सात आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को बर्खास्त करने के आदेश जारी किए हैं। जिसके विरोध में हरियाणा सरकार और अधिकारियों की तानाशाही का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस प्रकार की कार्रवाई से आंदोलन कमजोर होने की बजाय और ज्यादा मजबूत होगा। कार्यकर्ता गांवों में जाकर प्रचार करेंगी और सरकार के पुतले जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को करनाल में पड़ाव डालकर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। हरियाणा सरकार को कार्यकर्ताओं के बारे में 2018 की घोषणा लागू करनी पड़ेंगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार कार्यकर्ताओं के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है। आंदोलन को दमन व उत्पीड़न के तरीके से विफल करवाना चाहती है। सरकार के मंसूबे सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को करनाल में प्रदेश भर की कार्यकर्ता पहुंचेंगी और सरकार के हमलों का करारा जवाब देंगी। धरने में सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी, पब्लिक हेल्थ के राज्य के उप प्रधान राजेश तंवर, आंगनबाड़ी यूनियन की जिला प्रधान उर्मिला रावत, उप प्रधान कमला मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहीं। धरने को सीआईटीयू के जिला सचिव भागीरथ बैनीवाल, शशि, मकीना, माया, सीमा, पुष्पा, परसंदी, बिमलेश, मंजू शर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें