फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून से पहले सभी नालों की होगी सफाई

विज्ञापन
पलवल में सफाई को लेकर बैठक करते नगर आयुक्त और विधायक - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। जिला नगर आयुक्त मोनिका गुप्ता और विधायक दीपक मंगला ने शुक्रवार को शहर की सफाई व्यवस्था के संबंध में नगर परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिला नगर आयुक्त और विधायक ने अधिकारियों को आदेश दिए कि मानसून से पहले शहर के नालों की सफाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई में काम आने वाले उपकरणों को भी दुरुस्त रखने की सलाह दी। आयुक्त ने नोडल अधिकारी से कहा कि कनिष्ठ अभियंताओं को नालों की सफाई के लिए जिम्मेदारी दी जाए। इस कार्य की देखरेख के लिए सामाजिक कार्यकर्ता को लगाया जाए, ताकि समय पर सही से नालों की सफाई हो सके।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त ने कहा कि आगरा चौक से लेकर हुडा चौक, अलावलपुर चौक से कमेटी चौक, जेठानंद धर्मशाला से सुपर मार्केट, सिविल अस्पताल से हथीन गेट, किठवाड़ी चौक से किठवाड़ी फ्लाईओवर तक के नालों की जल्द सफाई कराई जाए। साथ ही अधिकारियों से कहा कि किसी भी नाले और नालियों के पास गंदगी पड़ी नहीं होनी चाहिए। जेसीबी द्वारा तुरंत गंदगी को उठवाया जाए। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को भी आदेश दिए कि शहर स्थित अस्पतालों और नर्सिंग होम संचालकों द्वारा नालों में डाले जा रहे कचरे पर रोक लगाई जाए। ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सिविल सर्जन को आदेश दिए कि नालों में कूड़ा डालने पर अस्पताल संचालकों को नोटिस दिए जाएं।
वहीं, विधायक दीपक मंगला ने अधिकारियों से कहा कि अमृत योजना के तहत शहर में चल रहे कार्य को समय पर पूरा किया जाए, ताकि मानसून से पहले कार्य पूरा होने पर लोगों को परेशानी से बचाया जा सके। शहर में जलभराव की समस्या न बने। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सीवरों की सफाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें