फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलावलपुर के रास्तों में जलभराव से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
गांव अलावलपुर के मुख्य रास्ते में जलभराव। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। गांव अलावलपुर के रास्तों में जलभराव के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पानी निकासी का उचित प्रबंध न होने से गंदा पानी रास्तों में भरा है। इससे राहगीरों को निकलने मेें दिक्कतें हो रही हैं। वहीं, गंदे पानी के जलभराव से बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। इस संबंध मेें कई बार सरपंच से की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब सर्व जाट एकता समिति के प्रदेश महासचिव संजय डागर ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को शिकायत देकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

संजय डागर ने पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा को दी शिकायत में कहा कि गांव अलावलपुर की मुख्य सड़क सहित सभी रास्तों पर जलभराव है। इस तरफ प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। कई बार शिकायत के बावजूद सरपंच ने अब तक समस्या का समाधान नहीं करवाया है। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होते ही हालात बद से बदतर हो जाते हैं। दरअसल, पलवल-मोहना रोड स्थित गांव अलावलपुर से कई गांवों के लिए रास्ते जाते हैं। गांवों को जाने वालों रास्तों के अलावा गांव के भीतरी रास्तों पर भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। गांव में पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं है। सदरपुर सड़क स्थित जोहड़ ओवरफ्लो है, जिससे उसका पानी सड़क तक आ जाता है।
----
प्रतिदिन सैकड़ों लोग गांव से होकर गुजरते हैं। जलभराव के कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं। सरपंच से लेकर अधिकारियों से शिकायत की गई है। यदि समस्या का जल्द ही निपटारा नहीं किया गया तो डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय डागर, प्रदेश महासचिव, सर्व जाट एकता समिति
----
ग्रामीणों द्वारा मामले की शिकायत मिली है। गांव में पानी निकासी के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
- उपमा अरोड़ा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें